फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed friend over abusing in delhi

गाली देने पर युवक ने दोस्त की चाकू गोदकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 05:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
man killed friend over abusing in delhi
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

कश्मीरी गेट इलाके में देर रात नशे में गाली गलौज करने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कृष्णा नगर निवासी हरीश ने बताया कि गाली देने से गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की शिनाख्त कश्मीरी गेट निवासी शरद (25) के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एमसीडी में कार्यरत गाजियाबाद निवासी संदीप शर्मा (35) रविवार रात अपने दोस्तों कश्मीरी गेट निवासी विवेक, अर्जुन, व शरद के अलावा कृष्णा नगर निवासी हरीश के साथ अशोक विहार के दीप मार्केट के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। संदीप ने पुलिस को बताया कि वहां उन लोगों ने शराब भी पी। खाना खाने के दौरान शरद और हरीश के बीच कहासुनी होने लगी। नौबत गाली गलौज और हाथापाई तक आ गई। संदीप और अन्य दोनों ने उन लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। उसके बाद संदीप सभी को कार में बिठाकर कश्मीरी गेट के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके में कार में पेट्रोल लेने के दौरान भी शरद हरीश को गाली देने लगा। इस दौरान भी बीच बचाव कर दोनों को शांत करवाया। कश्मीरी गेट पहुंचने पर संदीप ने विवेक, अर्जुन, शरद और हरीश को वहीं उतार दिया और हरीश को ऑटो लेकर घर जाने के लिए कहा। संदीप जैसे ही कार से जाने लगा अचानक शोर सुनकर रुक गया। पास आने पर पता चला कि शरद और हरीश आपस में हाथापाई कर रहे हैं। दोस्तों ने फिर दोनों को अलग कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश वहां से चला गया लेकिन कुछ ही पल बाद वह वापस आया और उसने शरद के गर्दन और सिर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हरीश फरार हो गया। सभी दोस्त घायल शरद को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शरद को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से फरार हरीश को बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed