{"_id":"5cc6b034bdec2207073c3d71","slug":"man-killed-by-nephew-over-property-dispute-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारा विवाद में चाकू मारकर चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बंटवारा विवाद में चाकू मारकर चाचा की हत्या
Mon, 29 Apr 2019 01:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में चाचा की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के गांव रिवाजपुर में जमीन के बंटवारे के विवाद में रविवार सुबह एक युवक ने अपने चाचा की चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भूपानी पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण जमीन के बंटवारे का विवाद है। कुछ दिन पहले ही कृष्ण और उसके भाई सुरेंद्र के परिवार के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ था। इसमें एक कमरे की जमीन पर कब्जे का विवाद दोनों पक्ष में चल रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कृष्ण अपने भाई सुरेंद्र के घर आया था।
विज्ञापन
भाभी पुष्पा कमरे के लिए जमीन देने की मांग करने लगी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान पुष्पा का बेटा सचिन घर आ गया। चाचा को मां से अभद्रता करते देख गुस्से में आए सचिन ने चाकू उठाया और कृष्ण के पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन
चाकू के वार से घायल कृष्ण लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इससे पहले कि उन्हें उठा कर इलाज के लिए कहीं ले जाया जाता उनकी मौत हो गई। चाकू मारने के बाद सचिन भी घर से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ भूपानी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।