नाले में गिरने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को नाले में डूबने से जिस युवक की जान गई थी, उसकी पूरी पहचान नहीं
पहचान को लेकर गहनता से छानबीन के बाद भी पुलिस मृतक के निवास और वारिसों का पता नहीं लगा पाई। लंबे इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
इस बीच उसने शराब पी रखी थी या नहीं, इसके लिए शव के सेंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
नेपाल का रहने वाला था मृतक!
नाले में गिरकर जान गंवाने वाले युवक की पूरी पहचान नहीं हो पाई है। घटना
के दो दिन बाद भी पुलिस के मृतक के निवास और वारिसों का पता नहीं चला।
पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
उसके शव से
लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले के जांचाधिकारी नरेश कुमार
के अनुसार मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला जिससे उसकी
पहचान हो सके। घटनास्थल के पास के दुकानों में पूछताछ के दौरान मृतक की
आधी-अधूरी पहचान मिली है।
दुकानदारों ने बताया है कि वह छोटे-मोटे काम
कराकर उसे चाय-भोजन आदि दे देते थे। वह खुद को नेपाल निवासी रमेश बताता
था। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक की नहारपुर रूपा गांव
के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बने नाले में गिरने से मौत हो गई थी।