फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man hung himself in custody, 1 si and 3 asi suspended

युवक ने हिरासत में लगाई फांसी, एक SI और 3 ASI सस्पेंड

Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
man hung himself in custody, 1 si and 3 asi suspended
karawal nagar - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाने में मंगलवार सुबह पुलिस हिरासत में एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त दीपक उर्फ पोपे (19) के रूप में हुई है। जुलाई 2017 में दीपक पर पड़ोस की एक किशोरी से छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप था, तभी से वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ जीटीबी एन्क्लेव में झपटमारी के प्रयास और करावल नगर थाने में चोरी का भी मामला दर्ज था। सोमवार को पुलिस ने उसे कड़कड़डूमा कोर्ट से पकड़ा था।

विज्ञापन

man hung himself in custody, 1 si and 3 asi suspended
karawal nagar - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को कोर्ट में पेशी से पहले दीपक ने थाने में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के अलावा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में लापरवाही बरतने पर थाने के एक एसआई और तीन एएसआई को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

man hung himself in custody, 1 si and 3 asi suspended
karawal nagar - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ गली नंबर-9, शिव विहार फेस-5, करावल नगर में रहता था। परिवार में चाचा श्याम सुंदर, चाची नीतू, चार चचेरी बहनें व एक सगी बड़ी बहन थी। दीपक चाचा के साथ एक दुकान पर काम करता था। 17 जुलाई 2017 को दीपक ने पड़ोस में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने करावल नगर थाने में शिकायत कर दी थी। पुलिस मामला दर्ज कर तभी से उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

man hung himself in custody, 1 si and 3 asi suspended
karawal nagar - फोटो : अमर उजाला

इधर, कोर्ट ने दीपक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। कोर्ट उसे भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर रही थी। सोमवार को कोर्ट में उसकी तारीख थी। चाचा श्याम ने समझा-बुझाकर उससे कोर्ट चलने के लिए कहा था। दीपक कोर्ट चला भी गया था, लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान ही करावल नगर थाने में तैनात एसआई संदीप ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे करावल नगर थाने लाया गया।

man hung himself in custody, 1 si and 3 asi suspended
युवक ने लगाई फांसी

चाचा श्याम का आरोप है कि थाने में उसे बुरी तरह पीटा गया। श्याम के साथ भी थाने में बदसलूकी हुई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे दीपक थाने के एक कमरे में अकेला था, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली।

'एएसआई सतीश, जसबीर व रामबीर और एसआई संदीप को निलंबित कर दिया गया है, वहीं इंस्पेक्टर नरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।' -डॉ. अजीत कुमार सिंगला, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed