{"_id":"21746a5dbc70c808125defa4fbf15ab4","slug":"man-hangs-self-in-thermal-power-abondened-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल पावर के फ्लैटों के खंडहर में व्यक्ति ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल पावर के फ्लैटों के खंडहर में व्यक्ति ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 May 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र में थर्मल पावर के पुराने फ्लैटों के खंडहर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक शराब के नशे में गया था, सोमवार सुबह शव मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय दयाराम ऑटोपिन झुग्गी क्षेत्र में रहता था और एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी व बेटा मुजेसर थाना क्षेत्र में चंदा कंपनी के पास चाय की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि रविवार रात दयाराम ड्यूटी से लौट कर शराब पीकर चाय की दुकान पर आया था। वहां से रात करीब 10 बजे वह नशे में चला गया, लेकिन लौटा नहीं। सुबह उसकी पत्नी व बच्चों ने दुकान के आसपास खोजना शुरू किया तो पास ही थर्मल पावर के फ्लैटों में उसका शव मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी कुलजीत सिंह ने बताया कि मृतक का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।