फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man hanged himself in Dayalpur in north-east Delhi

साले के पास से मिले दो सुसाइड नोट एक में जीजा तो दूसरे में बहन को बताया मौत का जिम्मेदार

Sun, 21 Jun 2020 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jun 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
man hanged himself in Dayalpur in north-east Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शाहनवाज के पास से दो अलग -अलग सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। एक सुसाइड नोट में उसने अपने जीजा व दूसरे में बहन को मौत का जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन


दरअसल शाहनवाज के पिता की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके आठ लाख रुपये शाहनवाज को मिले जिसे उसके जीजा व बहन ने ले लिया था। पुलिस ने शाहनवाज के पास से मिलने सुसाइड नोट व जांच के बाद उसके जीजा दानिश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहनवाज अकेला किराए के मकान में न्यू मुस्तफाबाद स्थित राजीव नगर में रहता था। शनिवार सुबह जब शाहनवाज सोकर नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसका दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शाहनवाज कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने छानबीन के बाद उसका शव मोर्चरी भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को शाहनवाज के कमरे से दो सुसाइड नोट मिले। जिसमें शाहनवाज ने अपने जीजा दानिश और बहन सुभाना को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। उसने लिखा कि उसके पिता की मौत का मुआवजा उसका जीजा और बहन खा गए।


पुलिस ने शाहनवाज की दूसरी बहन शबाना और जीजा फरीद से बयान लिया तो उन्होंने भी शाहनवाज की मौत की यही वजह बताई। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed