{"_id":"afd38db510c10fff3090ced71bc7456c","slug":"man-hang-himself-to-death-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगा कर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सारन गांव में भोला परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। वह मूलरूप से बिहार के मुंगेर का निवासी था। भोला मजदूरी करता था।
परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह काम से लौटा था, जिसके बाद अपने कमरे में जा कर सो गया। सुबह परिजनों ने उसे पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भोला पिछले काफी समय से तनाव में था, रोजाना काम से लौट कर चुपचाप बैठा रहता था। परिजनों ने पूछने का प्रयास भी किया लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन