'जमाई राजा' को आया गुस्सा: देर रात ससुराल पहुंचा युवक, सास से खाना बनाने को कहा और फिर चला दी गोली
ससुराल में एक युवक इतना नाराज हुआ कि सास पर गोली चला दी। पुलिस ने सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल में गर्म खाना नहीं मिलने से एक युवक इतना नाराज हुआ कि सास पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली दरवाजे में लगी। पुलिस ने सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिगांव रोड निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी गांव फरीदपुर निवासी विपिन के साथ की थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे विपिन शराब पीकर ससुराल पहुंचा। उसने सास से खाना बनाने के लिए कहा।
सास ने कहा रात ज्यादा हो गई है, घर जाओ
सास ने कहा रात ज्यादा हो गई है, घर जाओ। इस बात से नाराज युवक ने जेब से कट्टा निकाल लिया। रेनू ने कट्टा छीनने की कोशिश की तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली दरवाजे पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर रेनू का बेटा अनिकेत कमरे से बाहर निकल आया। उसे देख विपिन ने फिर गोली चला दी और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- तो ऐसे हाई अलर्ट पर रहेगी खाकी: नशे में धुत था थाना प्रभारी, अधिकारियों से बात तक न कर पा रहा था, पढ़ें पूरा मामला