फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man dies in collision between truck and car on Noida-Agra Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक में जा घुसी कार, शख्स की मौके पर मौत; हादसे से पहले पत्नी से की थी फोन पर बात

Sun, 13 Apr 2025 01:46 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, रोहित राज ने हादसे से कुछ समय पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया था कि वह एक्सप्रेसवे पर हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि रोहित गाजियाबाद से एक्सप्रेसवे पर क्यों आए थे।

विज्ञापन
Man dies in collision between truck and car on Noida-Agra Expressway
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात करीब दो बजे माइल स्टोन 37 के पास एक टाटा नेक्सन कार चलते ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार रोहित राज निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

 
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, रोहित राज ने हादसे से कुछ समय पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया था कि वह एक्सप्रेसवे पर हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि रोहित गाजियाबाद से एक्सप्रेसवे पर क्यों आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed