{"_id":"bf8318156b366a9bbed35767ee6b9131","slug":"man-committed-suicide-due-to-wife-torture-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की प्रताड़ना से इतना हुआ तंग कि दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की प्रताड़ना से इतना हुआ तंग कि दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 07 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोज गांधी कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग होकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने बहन के बयान पर भाभी व उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर नौ से सटी फिरोज गांधी कॉलोनी में दीपक (38) अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार की रात को पंखे से लटक कर दीपक ने आत्महत्या कर ली। उसकी बहन पूजा ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी कविता इन दिनों अपने माता-पिता के पास है।
विज्ञापन
उसके चारों बच्चे दीपक के साथ रह रहे थे। कविता ने उसके भाई दीपक के खिलाफ सेक्टर 51 महिला थाने में शिकायत दे रखी थी। जिससे उसका भाई परेशान था। परेशान होने के कारण उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सेक्टर 10 थाना पुलिस ने उसके बयान पर भाभी व उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।