फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man committed suicide before wife just after one month in delhi

लव मैरिज के एक महीने बाद पत्नी का हाथ पैर बांधा और उसकी आंखों के सामने पति ने लगा ली फांसी

Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
सार

नंद नगरी इलाके की घटना, एक माह पूर्व ही हुई थी लव कम अरेंज मेरिज, चरित्र पर करता था शक 
नवविवाहिता के हाथ-पैर बांधकर पति फंदे से झूला, मौत
-नंद नगरी इलाके की घटना, एक माह पूर्व ही हुई थी लव कम अरेंज मेरिज, चरित्र पर करता था शक
-बुधवार सुबह की सैर पर हुई थी नोंक-झोंक, घर पहुंचते ही पत्नी के हाथ-पैर बांधे, उसके सामने ही फंदे पर झूला
-पुलिस को नहीं मिला मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट, परिजनों से पूछताछ कर छानबीन जारी

विज्ञापन
man committed suicide before wife just after one month in delhi

विस्तार

नंद नगरी इलाके में बुधवार सुबह पत्नी से नोंक-झोंक के बाद एक युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी के सामने ही फंदे पर झूल गया। शोर मचाने पर परिजन फंदे से उतारकर जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एक माह पूर्व ही मनोज ने रजनी नाम युवक से प्रेम होने के बाद घर वालों की मर्जी से विवाह किया था।
विज्ञापन


लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने बुधवार को ही पोस्टमार्टम के बाद मनोज का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर था शक

man committed suicide before wife just after one month in delhi
पुलिस के मुताबिक मनोज परिवार के साथ बी-2, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता, एक भाई विक्की के अलावा पत्नी रजनी है। मनोज ई-रिक्शा चलाता था। वर्ष 2016 में रजनी की उससे मुलाकात हुई।

दोनों के बीच प्रेम हो गया। एक माह पूर्व मनोज ने रजनी से घर वालों की मर्जी से विवाह कर लिया। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। अक्सर इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

परिजनों के मुताबिक मनोज पत्नी को आत्महत्या करने की धमकी देता था। बुधवार सुबह पांच बजे रजनी व मनोज टहलने निकले। इसी दौरान दोनों के बीच दुबारा नोंक-झोंक हो गई। घर पहुंचते ही मनोज अपनी पत्नी को पहली मंजिल पर ले गया।

चुन्नी से बांधा पत्नी का हाथ

man committed suicide before wife just after one month in delhi
वहां उसने चुन्नी के सहारे अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह वहीं गाटर के सहारे फंदे से लटक गया। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन भागकर ऊपर पहुंचे तो देखा कि मनोज फंदे से लटका था।

​उसे फंदे से उताकर परिजन फौरन जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed