{"_id":"64cca3f8bfb3ce399f075ca6","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-metro-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान, एम्स मेट्रो स्टेशन की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान, एम्स मेट्रो स्टेशन की घटना
Fri, 04 Aug 2023 12:38 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:38 PM IST
सार
एम्स मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अवसाद ग्रस्त था और पिता के साथ एम्स में इलाज करवाने आया था।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अवसाद ग्रस्त था और पिता के साथ एम्स में इलाज करवाने आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त अमित सिंह (40) के रूप में हुई है। मूलत बिहार के खगड़िया का रहने वाला अमित अपने पिता बालेश्वर प्रसाद सिंह व परिवार के अन्य लोगों के साथ बुराड़ी इलाके में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे एम्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक के ट्रेन के आगे छलांग लगाने की सूचना मिली। सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी घायल युवक को ट्रैक से निकाल कर एम्स अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी जांच में पता चला कि अमित के छलांग लगाने पर मेट्रो ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई थी, लेकिन तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ चुका था। अमित के पिता ने बताया कि बेटा अवसाद रोग से ग्रस्त था और उसका एम्स में इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह उसे लेकर एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। मेट्रो में भीड़ होने की वजह से वह बिछड़ गया। बाद में उन्हें पुलिस से उसकी खुदकुशी की जानकारी मिली। घटना के बाद रूट पर 20 मिनट तक मेट्रो परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन