फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man commited theft 32 years ago, absconding for 22 years, arrested at age 70

32 साल पहले की थी चोरी, 22 साल से था फरार, 70 की उम्र में गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 05:01 AM IST
सार

  • मंदिर थाना पुलिस ने 22 वर्षों से भगोड़े को किया गिरफ्तार
  • आरोपी का एक साथी कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार हुआ था

विज्ञापन
Man commited theft 32 years ago, absconding for 22 years, arrested at age 70
गिरफ्तार फजरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने ऐसे भगोड़े बुजुर्ग को पकड़ा किया है जिसने 32 वर्ष पहले दिल्ली में वारदात की थी और 70 वर्ष की उम्र में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बुजुर्ग फजरू 22 वर्ष से भगोड़ा घोषित था। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने इसके साथी दीनू (60) को 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था। दीनू भी 22 वर्ष से भगोड़ा घोषित था। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार मंदिर मार्ग थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की देखरेख में एसआई जयसिंह व एएसआई इंद्रपाल सिंह की टीम ने आरोपी फजरू को उसके गांव बहादुरी, थाना छोपंकी, जिला अलवर राजस्थान एक सितंबर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

फजरू ने दीनू व एक अन्य साथी के साथ मिलकर वर्ष 1989 में अंबेडकर नगर, दिल्ली में चोरी की वारदात की थी। ये दुकान का शटर तोड़कर महंगे कपड़े और काफी कैश ले गए थे। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने उस समय फजरू व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से चुराए गए कपड़े बरामद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने बाद में फजरू को जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके बाद ये कोर्ट में कभी पेश नहीं हुआ और कोर्ट ने फजरू को चार जून, 1998 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। फजरू शातिर अंतर्राज्यीय सेंधमार था। ये रात के समय दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। साथ में गौवंश को भी दिल्ली से उठाकर ले जाते थे। हरियाणा व राजस्थान पुलिस इसे कई केसों में चार बार गिरफ्तार कर चुकी है। 


फजरू अलवर जेल, राजस्थान, भोंडसी जेल हरियाणा, किशनगढ़ जेल राजस्थान और तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद रह चुका है। पटियाला कोर्ट ने फजरू को  चार जून, 1998 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed