{"_id":"b10c28e5fc0b68f14e46287ddfa15657","slug":"man-commited-suicide-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी गलती के लिए खुद को दी मौत की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी गलती के लिए खुद को दी मौत की सजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर में कमेटी के रुपये गुम होने के सदमे में राजेश कुमार (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक न्यू अशोक नगर ए-ब्लॉक निवासी राजेश कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं। राजेश प्राइवेट नौकरी करता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम उसकी कोई कमेटी निकली थी। जिसके 40 हजार रुपये लेकर वह घर लौट रहा था। इस बीच उसके रुपये कहीं गिर गए। रुपये खोने से राजेश काफी दुखी हुआ।
विज्ञापन
इस बीच रात करीब 9.30 बजे उसका शव न्यू अशोक नगर, डीडीए फ्लैट की ग्रिल से बरामद हुआ। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रुपये खोने को ही आत्महत्या का कारण मान रही है।
विज्ञापन