{"_id":"61eb74de7e056b1539cfea0a11dc2faa","slug":"man-commited-suicide-after-wife-refuse-to-come-with-him-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने ससुराल चलने से मना किया तो लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने ससुराल चलने से मना किया तो लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Aug 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के मायके से ससुराल जाने पर मना करने पर शास्त्री नगर में राजेश कुमार (35) ने बुधवार तड़के चरखे वाले पार्क में पेड़ से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
मंगलवार को राजेश नाराज पत्नी को मनाने उसके मायके शास्त्री नगर आया था, लेकिन पत्नी फूलवती ने जाने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से राजेश ने फांसी लगाई है। सराय रोहिल्ला पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राजेश परिवार के साथ पूजा कॉलोनी गली नंबर-10 लोनी, गाजियाबाद में रहता था। प्राइवेट नौकरी करने वाला राजेश शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह फूलवती से झगड़ा करता था। पांच दिन पहले फूलवती पति से नाराज होकर अपने मायके ए-582/6, शास्त्री नगर, दिल्ली आ गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को राजेश पत्नी को मनाने शास्त्री नगर पहुंचा, लेकिन फूलवती के मना करने पर वह लौट गया। मंगलवार शाम को वह दोबारा आया था, लेकिन फूलवती ससुराल चलने को तैयार नहीं हुई।
गुस्से में राजेश घर के बाहर पड़े एक तख्त पर बिना खाना खाए सो गया। पत्नी ने देर रात 2 बजे तक उसे खाना खिलाने की भी कोशिश की। बुधवार सुबह लोगों ने राजेश को ए-ब्लॉक शास्त्री नगर के चरखे वाले पार्क में पेड़ से लटके देखा।