{"_id":"dd7b8cbe25a8e3f45d6bfe16db6a212e","slug":"man-attacked-himself-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सबके सामने उतारे कपड़े और खुद को मारने लगा ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में सबके सामने उतारे कपड़े और खुद को मारने लगा ब्लेड
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 06 May 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा पिनगवां के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने स्कूल में शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अध्यापकों को जाति सूचक शब्द कहे और गालियां देने लगा। जब अध्यापकों ने उसको समझाने की कोशिश की, तो उसने अपने सारे कपड़े उतारकर ब्लेड से शरीर पर कई वार किए।
विज्ञापन
अध्यापकों ने इसकी सूचना पिनगवां पुलिस चौकी को दे दी। चौकी प्रभारी भगत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक भीम को पकड़कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं पकडे़ गए आरोपी के पिता प्रहलाद ने भी अपने लड़के की हरकतों को गलत ठहराया है। कहा कि वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है और कई वह माता पिता के साथ भी मार पिटाई कर चुका है।