फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man assaults his younger brother wife on road tears her cloth wanted to sign some papers

जेठ ने महिला से बीच सड़क पर की छेड़छाड़, फिर फाड़ दिए कपड़े, इस बात पर भड़का था आरोपी

Fri, 17 May 2019 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
man assaults his younger brother wife on road tears her cloth wanted to sign some papers
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी से सरेराह छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जेठ की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है। जेठ केस वापस लेने की बात कर कुछ पेपर साइन कराना चाहता था। इंकार करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय महिला परिवार के साथ नंद नगरी क्षेत्र में रहती है। उसकी ससुराल भी नंद नगरी इलाके में ही है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन कुछ पेपर साइन कराने का भी प्रयास

तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को महिला किसी काम से बाहर निकली थी। इस दौरान सुंदरनगरी ईडीएमसी स्कूल के पास उसका जेठ उसे मिला। आरोपी ने चेतावनी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होगा।

पीड़िता ने केस वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से जबरन कुछ पेपर साइन कराने का प्रयास किया। इन्कार करने पर वह भड़क गया और बीच सड़क पर ही पीड़िता के कपड़े फाड़ डाले। आरोपी ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।

शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। अगले दिन उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी जेठ की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed