{"_id":"5caf4ed4bdec221444248ed6","slug":"man-arrested-in-case-of-theft-accross-one-hundred-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चुराए 127 हाईऐंड मोबाइल, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चुराए 127 हाईऐंड मोबाइल, गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2019 07:57 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
handcuff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्तिमा और उर्स के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल व अन्य सामान उड़ाने वाले गैंग के एक सदस्य को शाहदरा जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुरानी सीमापुरी निवासी मोहम्मद शकील (41) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लिस ने आरोपी के पास से कुल 127 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनको इन लोगों ने हैदाराबाद और अजमेर से चोरी किया था। आरोपी शकील अपने गैंग के तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। बाद में चोरी के इन मोबाइल फोन को कानपुर, यूपी निवासी शहराज को बेच दिया जाता था। पुलिस को गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सीमापुरी इलाके में एक बदमाश चोरी के माल के साथ आने वाला है। सूचना के बाद सीमापुरी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार व अन्यों टीम ने शमशान घाट, पुरानी सीमापुरी के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान अप्सरा बार्डर की ओर से आते हुए पुलिस ने शकील को दबोच लिया। उसके पास मिले एक बैग से 68 मोबाइल बरामद हुए। बाद में उसकी निशानदेही पर घर से 59 और मोबाइल फोन बरामद कर लिये गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी मतीन, अल्लाहरक्खा और मोहम्मद शाकिब के साथ मिलकर हैदराबाद के इज्तिमे और अजमेर के उर्स में जाकर वारदात को अंजाम देते थे। वहां भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिये जाते थे। बाद में उन्हें लेकर दिल्ली आया जाता था। चोरी के मोबाइल को कानपुर में बेच दिया जाता था। पुलिस शकील से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।