फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for taking shelter in Delhi after murder in Bihar

Delhi NCR News: बिहार में हत्या करने के बाद दिल्ली में ली हुई थी पनाह, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
- अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को सुलेमान नगर, किराड़ी से दबोचा
विज्ञापन

-आरोपी ने अपने साथियों के साथ डिलीवरी बॉय की लूटपाट के दौरान गोली माकर हत्या कर दी थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार में लूटपाट के दौरान डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ने दिल्ली में पनाह ली हुई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस ने आरोपी बाबुल कुमार (23) को सुलेमान नगर किराड़ी से दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है।

29 अगस्त को आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पिछले छह माह से बिहार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच टीम को आरोपी के दिल्ली में होने का पता चला था। बिहार पुलिस की टीम दिल्ली आई तो आरोपी की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। फिर टीम ने दिल्ली अपराध शाखा से मदद मांगी।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को बिहार के सीतामढ़ी स्थित महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में राहुल कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिहार पुलिस की छानबीन के दौरान आरोपी बाबुल कुमार व अन्य के नाम सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जांच के बाद पता चला कि आरोपी दिल्ली के किराड़ी इलाके में है, लेकिन उसकी सटीक लोकेशन बिहार पुलिस को नहीं मिली। उसके बाद दिल्ली पुलिस से मदद मांगी गई।

जांच के बाद अपराध शाखा की टीम ने 13 मार्च को आरोपी को गली नंबर-1, रतन विहार किराड़ी, सुलेमान नगर से दबोच लिया। पुलिस की छापेमारी के समय आरोपी ने खुद को इमारत की छत पर बाथरूम में कैद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed