फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for killing alcoholic brother in Greater Noida

नोएडा : महिलाओं से अभद्रता पर की थी भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा

Sun, 26 Jul 2020 11:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Jul 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for killing alcoholic brother in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में युवक की हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। मृतक परिवार की महिलाओं से अभद्रता करता था और आरोपी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस वजह से छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को घर से कुछ दूर खाली प्लॉट में फेंक दिया था।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि बिसरख में किराये पर रहने वाले दयानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते बृहस्पतिवार को उनके भाई भीष्म का शव शिव मंदिर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। शव जानवरों ने नोच लिया था। भीष्म दो दिन पहले से लापता था। उन्होंने बताया कि मृतक चार भाई थे। एक भाई की तीन साल पहले गढ़ क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


वहीं, भीष्म का अविवाहित था और वर्ष 2009 से यहां रहा था। उसका चौथा भाई दीपक भी गांव में पत्नी के साथ रह रहा है। जबकि दयानंद छोटे भाई की हत्या के बाद यहां आया था। उनका पैतृक गांव मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र का गांव भढ़ौली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआत से ही शक था कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है। इसी आधार पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई भीष्म नशे में घर की महिलाओं से अभद्रता करता था। मना करने पर भी बाज नहीं आ रहा था। इस वजह से घटना वाले दिन वह उसे प्लॉट पर ले गया, जहां पहले शराब पिलाई और फिर गला दबाकर एवं चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed