{"_id":"5e7bf4fa8ebc3e6fa8749b4e","slug":"man-arrested-for-insulting-and-spitting-on-north-east-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर की महिला को 'कोरोना वायरस' कहकर उस पर पान थूकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर की महिला को 'कोरोना वायरस' कहकर उस पर पान थूकने वाला गिरफ्तार
Thu, 26 Mar 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी नगर इलाके में पूर्वोत्तर की महिला को कोरोना वायरस कहकर उस पर पान थूकने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स की पहचान मॉडल टाउन निवासी गौरव वोहरा के रूप में हुई है। यह शख्स आनंद पर्बत स्थित कुकर निर्माण फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
महिला ने रविवार को मुकदमा दर्ज करवाया था। उसका कहना था कि विजय नगर इलाके में एक स्कूटर सवार ने स्पीड कम की और उसके चेहरे पर पान थूक कर उसे कोरोना वायरस कहा। महिला की शिकायत पर मुखर्जी नगर थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने विजय नगर इलाके के सीसीटीवी को खंगाला और सफेद स्कूटर की पहचान की। इसके बाद गौरव वोहरा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका स्कूटर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन