फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Overcame hardships to win several medals in karate

Delhi NCR News: कठिनाइयों को मात देकर कराटे में जीते कई पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। श्रवण ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी बाधा आपका रास्ता नहीं रोक सकती। श्रवण ने अपनी खेल की प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कराटे में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। हाल ही में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन


तमाम चुनौतियों के बीच से रास्ता बनाते हुए श्रवण ने यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर चमकने से पहले, उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दो बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मेहनत का सबूत दिया। इसके अलावा, दिल्ली स्टेट लेवल पर भी वह स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अपनी खेल की ट्रेनिंग और आर्थिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए, फिलहाल श्रवण नोएडा के एक निजी स्कूल में पीटी टीचर के तौर पर काम कर रहे हैं। अपनी इस सफलता पर श्रवण का कहना है कि उनकी मंजिल अभी और आगे है। वह भविष्य में और भी बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम दुनियाभर में रोशन करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed