फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested for fraud on the name of providing jobs in bhel and railway 

रेलवे और बीएचईएल में नौकरी के नाम पर आठ लोगों से 64 लाख ठगे, गिरफ्तार 

Tue, 22 Oct 2019 06:27 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Oct 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
man arrested for fraud on the name of providing jobs in bhel and railway 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रेलवे और बीएचईएल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आठ युवाओं से 64 लाख रुपये ठगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीन श्रीवास्तव निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, पैनड्राइव और कुछ फर्जी कागजातों के अलावा रेलवे और बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारियों के विजिटिंग कार्ड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर निवासी नीरज गौतम ने लक्ष्मीनगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। नीरज ने बताया कि उसे और उसके सात साथियों को रेलवे और बीएचईएल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी की गई। लक्ष्मीनगर और शकरपुर थाने की संयुक्त टीम ने एसीपी वीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी को पहाड़गंज के एक होटल से दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सभी बेरोजगारों को आठ लाख रुपये में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। सारी रकम अलग-अलग मौकों पर ली गई। किसी को शक न हो इसके लिए आरोपी एक-एक कर सभी लड़कों को इलाहाबाद ले गया। वहां उनसे फॉर्म भरवाने की औपचारिकताएं पूरी करवाने के बाद एक होटल में परीक्षा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आईकार्ड, डिपार्टमेंट में नियुक्ति, सर्विस बुक के लिए भी फॉर्म भरवाए गए। बाद में पीड़ितों को नियुक्ति पत्र देकर दिल्ली भेज दिया गया। यहां आने पर उन्हें ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed