फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for blackmailing minor and extorting money

Delhi NCR News: नाबालिग को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नाबालिग लड़की को हैकिंग और ब्लैकमेलिंग के जरिये अश्लील तस्वीरें भेजने के लिए मजबूर करने तथा वसूली करने के आरोप में चार साल से फरार आरोपी सुमित कुमार (28) को गिरफ्तार किया है। उसे नोएडा सेक्टर-128 से पकड़ा गया।
विज्ञापन

सुमित वर्ष 2020 में पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन 2021 में जमानत के बाद फरार हो गया था। अदालत ने उसे मार्च 2024 में अपराधी घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता की फेसबुक आईडी हैक कर उसकी अश्लील तस्वीरें हासिल कीं और ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा। पहले भी वह महिलाओं को फर्जी लिंक भेजकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर उनसे वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तकनीकी व खुफिया जानकारी के आधार पर उसे नोएडा के शाहपुर गांव में एक शराब की दुकान के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह फरारी के दौरान बिहार में छिपा था और हाल में नोएडा में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed