फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested for attacking his wife with a sharp weapon

पति ने बिगाड़ दिया गुड़िया का चेहरा: चाकू से किए 12 वार, सलीम को छोड़ उसके दोस्त राजू संग रहने लगी थी पत्नी

Thu, 25 Sep 2025 08:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

पीड़िता गुड़िया ने बताया कि सात साल पहले उसकी सलीम नामक युवक से शादी हुई थी। उसके यहां तीन बच्चे हैं। उसका पति रिक्शा चलाता था वहीं वह खुद गढ़ी मेंडू इलाके में रोड पर सिगरेट-गुटका बेचती थी। 

विज्ञापन
man arrested for attacking his wife with a sharp weapon
पति ने चाकू से बिगाड़ा पत्नी का चेहरा - फोटो : glok

विस्तार

प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला अपने पति से अलग हो गई। उसने दूसरी शादी कर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। यह बात उसके पहले पति को इतनी अखरी कि उसने पत्नी गुड़िया पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने करीब दर्जनभर चाकू मारकर उसका पूरा चेहरा खराब कर दिया।

विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। करीब चार माह तक वह पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा, लेकिन अब उत्तरी जिला की कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इसकी पहचान सलीम उर्फ सलीम शेख के रूप में हुई है। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस लगाता उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फरार होने के दौरान वह लगातार पहली पत्नी को कॉल कर उसको धमका रहा था। पुलिस जब भी उसकी लोकेशन पर पहुंचती आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो जाता। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 9 मई 2025 को कश्मीरी गेट के हनुमान सेतु के पास गुड़िया नामक महिला के चेहरे पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। पीड़िता को इलाज के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने अपना बयान दिया।

पीड़िता गुड़िया ने बताया कि सात साल पहले उसकी सलीम नामक युवक से शादी हुई थी। उसके यहां तीन बच्चे हैं। उसका पति रिक्शा चलाता था वहीं वह खुद गढ़ी मेंडू इलाके में रोड पर सिगरेट-गुटका बेचती थी। सलीम शराब पीकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, इसलिए लगभग एक महीने पहले वह उससे अलग रहने लगी।

इस बीच उसकी मुलाकात सलीम के दोस्त राजू से हुई। दो मई को उसने राजू से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों कैथवाड़ा में किराए के घर में रहने लगे। घटना वाले दिन सलीम उससे उस्मानपुर, पहले पुश्ता पर मिला और उसे कश्मीरी गेट के पास हनुमान मंदिर ले गया। वह उसकी नई शादी के बारे में पूछने लगा। जब उसे राजू से शादी के बारे में पता चला तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश करती रही। आरोपी लगातार पत्नी को कॉल कर परेशान कर रहा था। अब काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को छत्ता रेल, जीपीओ, कश्मीरी गेट इलाके से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed