फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man Arrested after 25 years of murder of wife

पत्नी की हत्या कर फरार था शख्स, 25 साल बाद ऐसे हुआ गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Man Arrested after 25 years of murder of wife
crime - फोटो : amar ujala

क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के नागपुर में पत्नी की हत्या के दोषी को 25 साल बाद दिल्ली के करावल नगर से गिरफ्तार किया। 1993 में  आरोपी फरीद खान (60) पेरोल पर जेल से निकलने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने नागपुर पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जी रामगोपाल नायक ने बताया कि एएसआई ताराचंद को आरोपी के बारे में सूचना मिली। पता चला कि फरीद खान 25 साल से करावल नगर के नेहरू विहार में रह रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने उस पर निगरानी रखना  शुरू और 16 नवंबर को गगन सिनेमा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। फरीद ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: नागपुर का रहने वाला है। 1984 में उसने नेरमा (बदला हुआ नाम) से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद ताहिरा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। नेरमा ने दूसरी शादी का विरोध करना शुरू कर दिया। झगड़े से तंग आकर फरीद ने 1990 में अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर नेरमा की हत्या कर दी।

नागपुर पुलिस ने हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया। 1991 में अदालत ने इस मामले में उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वर्ष 1993 में वह पेरोल पर जेल से बाहर आया और फरार हो गया। भागने के बाद वह दिल्ली आकर कई जगहों पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed