फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malviya Nagar murder case four accused arrested

मयंक हत्याकांड: मां को गाली देने पर हुआ था विवाद, बेटे ने दोस्तों संग मिलकर सनसनीखेज वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 13 Aug 2022 09:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 09:34 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसकी मां को गाली दे दी थी। जिसको वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने अपने दोस्तों को बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Malviya Nagar murder case four accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम को बीच बाजार युवक मयंक पंवार की चाकू से गोदकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष (19), राहुल उर्फ बिहारी (19), आशीष तंवर (20) और सूरज (19) के रूप में हुई है। दरअसल, मयंक बेगमपुर किले में दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान वह किले की दीवार पर पेशाब करने लगा। मुख्य आरोपी मनीष की मां ने मना किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। 

विज्ञापन


मनीष ने जब इसका विरोध किया तो मयंक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मनीष ने अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। पहले मयंक व उसके दोस्त विकास पंवार पर पथराव किया गया। बाद में दौड़ा-दौड़ाकर मयंक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

दक्षिण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालवीय नगर के बेगमपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम को एक युवक को चाकू मारने की कॉल मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो युवक मयंक पंवार को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 


 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मयंक अपने परिवार के साथ शाहपुर जट गांव में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व एक बड़ा भाई है। मयंक ने दक्षिण दिल्ली के नाम स्कूल से पढ़ाई करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। वह पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग करने के बाद नौकरी के लिए गोवा जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मयंक के दोस्त व चश्मदीद विकास पंवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।


 
विज्ञापन

लोकल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की। राहुल उर्फ बिहार, आशीष तंवार और सूरज को एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष को बवाना उसके अंकल के घर से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय वह भागकर अपने अंकल के घर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed