फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malviya Nagar fire incident: MCD takes action against 60 illegal properties

मालवीय नगर अग्निकांड: एमसीडी का एक्शन, 60 अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई; फ्लोरिश स्टे होटल भी सील

Sat, 06 Jun 2026 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 06:58 AM IST
सार

अभियान के पहले ही दिन शुक्रवार को एमसीडी ने दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के सहयोग से राजधानी के विभिन्न इलाकों में सीलिंग, ध्वस्तीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 60 से अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई हुई। इनमें अग्निकांड से जुड़े फ्लोरिश स्टे होटल को भी सील कर दिया गया।

विज्ञापन
Malviya Nagar fire incident: MCD takes action against 60 illegal properties
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग, फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण, भवन उपनियमों के उल्लंघन और संपत्तियों के दुरुपयोग के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के पहले ही दिन शुक्रवार को एमसीडी ने दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के सहयोग से राजधानी के विभिन्न इलाकों में सीलिंग, ध्वस्तीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 60 से अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई हुई। इनमें अग्निकांड से जुड़े फ्लोरिश स्टे होटल को भी सील कर दिया गया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में एमसीडी ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। टीमों ने बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचों को हटाया और भवन नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही संपत्तियों को सील किया।
विज्ञापन


सबसे बड़ी कार्रवाई दक्षिणी दिल्ली में हुई। हौज रानी, सैदुल्लाजाब, खिड़की एक्सटेंशन, सवित्री नगर, सैनिक फार्म, खानपुर और गौतम नगर में विशेष अभियान चलाया गया। यहां अवैध गेस्ट हाउस, अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों और भवन नियमों के उल्लंघन के मामलों में सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से अधिक बेड एंड ब्रेकफास्ट गेस्ट हाउस सील : हौज रानी में संयुक्त सर्वेक्षण के दौरान 12 से अधिक बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) गेस्ट हाउस सील किए गए। इनमें ग्रीन रेजीडेंसी, वेन्यू इन, स्काई इन, मिकासा इन और फ्लोरिश स्टे जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार ये भवन निर्धारित मानकों और उपनियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे थे।

सैदुल्लाजाब में 32 संपत्तियां चिह्नित, 9 के खिलाफ कार्रवाई : सैदुल्लाजाब में 32 संपत्तियों को चिह्नित किया गया। नौ के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई, शेष मामलों में आगामी दिनों में कार्रवाई होगी। खिड़की एक्सटेंशन में एक संपत्ति को आंशिक रूप से ध्वस्त कर सील किया। यहां नौ अन्य संपत्तियां भी कार्रवाई की सूची में हैं। 

एमसीडी ने रोहिणी में अवैध कैबरे गतिविधियों पर कार्रवाई की, तीन प्रतिष्ठान सील
मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एमसीडी ने राजधानी में लाइसेंस शर्तों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में रोहिणी जोन के जनस्वास्थ्य विभाग ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सेक्टर-3 रोहिणी स्थित तीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान यहां तीन प्रतिष्ठानों में बिना वैध अनुमति के कैबरे गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। यह गतिविधियां संबंधित लाइसेंस की शर्तों और नियामकीय प्रावधानों के विपरीत थीं। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।


अधिकारियों का कहना है कि मालवीय नगर अग्निकांड के बाद राजधानी भर में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्तरां, बार और अन्य कारोबारों के लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और संचालन संबंधी नियमों की जांच तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत रोहिणी में यह कार्रवाई की गई। एमसीडी ने बताया कि हाल में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कैबरे संचालन के लिए स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और कड़ा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed