{"_id":"6292dd1bdaf4087af532fc4e","slug":"makeup-artist-robbery-police-arrested-two-people-including-the-driver-in-the-robbery-case-from-a-makeup-artist-tv-serial-crime-patrol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Makeup Artist Robbery: मेकअप आर्टिस्ट से लूट मामले में नया मोड़, इस करीबी ने क्राइम पेट्रोल देखकर की वारदात, सीसीटीवी ने उठाया हकीकत से पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makeup Artist Robbery: मेकअप आर्टिस्ट से लूट मामले में नया मोड़, इस करीबी ने क्राइम पेट्रोल देखकर की वारदात, सीसीटीवी ने उठाया हकीकत से पर्दा
Sun, 29 May 2022 08:14 AM IST
शाहरुख खान
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 May 2022 08:14 AM IST
सार
सीआर पार्क में मेकअप आर्टिस्ट के यहां 40 लाख लूट का मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट के चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने लोगों ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सीआर पार्क पॉश एरिया ग्रेटर कैलाश में 40 लाख की लूट का पुलिस ने चंद ही घंटों में पर्दा उठाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर लूट की साजिश रची थी। प्रमोद को पता चला था कि मायरा के घर में पांच करोड़ से अधिक की रकम रखी है।
पहले घर में घुसकर ही लूटपाट की योजना थी। लेकिन ऐन मौके पर योजना बदल दी गई। प्रमोद ने फूल कुमार को कार में ही मोटी रकम होने की खबर दी। जिसके बाद वह तमंचा लेकर मौके पर पहुंच गया। मौके पर आंखों में मिर्च पाउडर डालने का नाटक किया गया। फूल ने बजाए आंखों में मिर्च डालने के जमीन पर पाउडर फेंक दिया।
बाद में वह प्रमोद से रुपयों का बैग लेकर चला गया। पीसीआर कॉल होने पर प्रमोद आंख में जलन का नाटक करने लगा, लेकिन पुलिस की जांच के बाद हकीकत से पर्दा उठ गया। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रमोद ने बताया कि वह दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में किराए के कमरा लेकर रहता है।
विज्ञापन
इसके गांव का ही फूल कुमार भी इसके साथ रहता था। प्रमोद चालक की नौकरी करता था जबकि फूल एम-ब्लॉक जीके में पान की दुकान पर नौकरी करता था। दोनों एक साथ टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखते थे। यहीं से उनको लूटपाट का आइडिया आया। लूटपाट के लिए प्रमोद ने अपने जानकार से एक तमंचे का इंतजाम किया। चूंकि प्रमोद को पता था कि मायरे के घर में आसानी से धावा बोलकर लूटपाट की जा सकती है, इसलिए उसने फूल कुमार से तैयार रहने के लिए कहा।

शुक्रवार को जब प्रमोद को पता चला कि मालकिन ने उसे 40 लाख रुपये कार में रखने के लिए दिए हैं तो मौका लगते ही प्रमोद ने फूल कुमार को कॉल कर खबर दे दी। इसके बाद फूल कुमार ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रमोद से पूछताछ तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा।
छानबीन के दौरान पुलिस को प्रमोद पर मिर्च पाउडर फेंकने के कोई सबूत नहीं मिले। उसके चेहरे, कपड़ों या बालों कहीं भी मिर्च पाउडर नहीं था। इसके बावजूद वह नाटक कर आंख में जलन की बात कर रहा था। सख्ती से पूछने पर वह टूट गया। लूट की योजना को बता दिया।
आरोपी ने बताया कि पुलिस को लूट पर पक्का शक हो, इसलिए उसने मोबाइल बंद कर वहीं पार्किंग में छिपा दिया। पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया। वारदात के बाद पुलिस रेलवे स्टेशन या बस अड्डे पर छापेमारी करती तो इससे बचने के लिए तय हुआ था कि वह गुरुग्राम जाकर वहां से बिहार की बस में सवार हो। मामला शांत होने के बाद प्रमोद को भी वापस बिहार जाना था। सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को प्रमोद के हावभाव पर शक हो गया था।