Delhi Fire: नरेला में फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन लोगों की हुई मौत; छह घायल, मौके पर दमकल विभाग की टीम
Factory Fire in Delhi Today : राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला औद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।
घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल होकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें से एक मरीज 55 फीसदी तक झुलसा है, इसकी हालत गंभीर है और सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती है। दूसरा मरीज 20 फीसदी तक झुलसा है, इसकी स्थिति थोड़ी ठीक है। इस मरीज को भी अस्पताल के बर्न डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। बाकि चार अन्य मरीजों की हालत थोड़ी ठीक है। बर्न विभाग में अभी इनकी जांच चल रही है। उम्मीद है कि जांच के बाद इन सभी चारों मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी।
#WATCH | Delhi | Three people died, six injured in a fire that broke out in a factory in Narela Industrial Area. Upon preliminary investigation it was revealed that raw moong was roasted on gas burners and a gas leak on one of the pipelines caused the fire to spread which led to… pic.twitter.com/vQoNvlq2y7
— ANI (@ANI) June 8, 2024