{"_id":"a5f7de82cec382de22893cc9b80d856b","slug":"maids-stolen-7-lakhs-of-a-businessman-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानियों पर भरोसा पड़ा भारी, सात लाख का लगा चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानियों पर भरोसा पड़ा भारी, सात लाख का लगा चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल थानाक्षेत्र के सेक्टर-15 में एक व्यवसायी के घर से दो नौकरानियों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
नौकरानियां घर से सात लाख रुपये नगद और लाखों रुपये के हीरे, सोने, चांदी व हीरे के जेवरात, सोने के सिक्के, सोने की चेन व चूड़ी आदि उड़ा ले गईं।
व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इस मामले में नौकरानियों के पुलिस वैरिफिकेशन न होने की बात भी सामने आ रही है।
दीपक उप्पल परिवार के साथ सेक्टर-15 में रहते हैं। दीपक का गुडग़ांव में व्यवसाय है। दीपक ने शुक्रवार को थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 5 नवंबर की सुबह वे गुडग़ांव स्थित अपने ऑफिस चले गए थे।
विज्ञापन
घर के अन्य लोग भी कुछ खरीदारी करने के लिए बाजार चले गए। इस दौरान घर में नौकरानी आरती व गायत्री अकेली थीं। काफी देर बाद परिजन लौट कर घर आए तो देखा कि आरती व गायत्री घर में नहीं थीं, घर की जांच करने पर कुछ सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
इस दौरान पता लगा कि घर से नगदी व जेवरात गायब थे। पुलिस को दी शिकायत में व्यवसायी का दावा है कि नौकरानियां घर से सात लाख रुपये नगदी, हीरे व हीरे के पेंडेंट, हीरे की चूडियां, सात सोने की अंगूठियां, मोती का हार, सोने की चेन, हीरे के दो कंगन, सोने व मोती के कंगन, सोने का मंगलसूत्र और सोने व चांदी के कुछ सिक्के आदि गायब हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपये में है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता लगा कि दोनों नौकरानियां करीब दो माह पहले ही काम पर आई थीं। यह बात भी सामने आई है कि अभी तक नौकरानियों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं हो सका था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है।