फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid murder case: Dhananjay Singh got bail

नौकरानी हत्या मामला: धनंजय सिंह को जमानत

Fri, 31 Oct 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Oct 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Maid murder case: Dhananjay Singh got bail

दिल्ली के जौनपुर से बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नौकरानी हत्या मामले में जमानत मिल गई है। इस मामले में धनंजय की पत्नी डॉ. जागृति सिंह भी आरोपी हैं। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि धनंजय ने पहले मिली छूट का गलत इस्तेमाल नहीं किया और न ही किसी गवाह को प्रभावित करने की कोशिश की।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश कुमार शर्मा ने धनंजय के पिता को देखभाल के मद्देनजर उन्हें जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने इससे पहले धनंजय को अंतरिम जमानत दे रखी थी। अदालत ने जमानत प्रदान करते हुए कहा कि आरोपी के सांसद होने को गवाहों को लगातार डर व धमकी से प्रभावित होने का तर्क दिया जाता था, लेकिन अब वह सांसद नहीं है। इसलिए अब आरोपी को जमानत दी जा सकती है।
विज्ञापन


चाणक्यपुरी पुलिस ने धनंजय व उसकी पत्नी जागृति सिंह को पश्चिम बंगाल निवासी नौकरानी राखी भद्रा की हत्या के सिलसिले में 5 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में धनंजय अंतरिम जमानत पर था जबकि जागृति न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने जागृति सिंह का मेडिकल रिकार्ड एम्स से 5 नवंबर तक पेश करने के लिए किसी की नियुक्ति करने का निर्देश तिहाड़ जेल प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने यह निर्देश एम्स प्रशासन द्वारा हलफनामा पेश किए जाने के बाद दिया है। एम्स ने हलफनामे में कहा कि जागृति सिंह के इलाज से संबंधित पूरा रिकार्ड जेल प्रशासन को भेज दिया गया है। इस मामले में आरोप निर्धारण पर 22 नवंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed