फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid fell from the 8th floor in mysterious circumstances, death

संदिग्ध हालत में 8वीं मंजिल से गिरी नौकरानी, मौत

Mon, 06 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Maid fell from the 8th floor in mysterious circumstances, death

रियल एस्टेट की एक कंपनी में काम करने वाले दंपति के फ्लैट से गिरकर कर उनकी नौकरानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि, दंपति का कहना है कि वह कबूतर पकड़ने के चक्कर में आठवीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-50 स्थित एक्साटिका सोसायटी निवासी अनुराग के घर झारखंड निवासी बबीता (21) नौकरानी के रूम में काम करती थी। पति-पत्नी एक रियल स्टेट कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे जब दंपति अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट अंदर से बंद है।
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया। उनकी नौकरानी घर में नहीं थी। आठवीं मंजिल पर उनका फ्लैट है। जहां से बबीता नीचे गिरी पाई गई। उन्होंने मामले की सूचना सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड को दी । घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीएसपी अरविंद यादव का कहना है कि दंपति ने पूछताछ में बताया कि बबीता को कबूतर पकड़ने का शौक था, उनकी बॉलकनी में कई कबूतर आते हैं। ऐसे में उसे पकड़ने के चक्कर में वह नीचे गिर पड़ी होगी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed