तीन साल के बच्चे के साथ कुकर्म करती थी नौकरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे के अंदरूनी हिस्सों पर चोट के निशान मिलने पर मां ने पूछताछ की। जिसके बाद उसे घटना का पता चला। सेक्टर-49 पुलिस ने नौकरानी को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान भी बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-50 के एक अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार ने तीन महीने पहले दिल्ली स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए एक नौकरानी को काम पर रखा था। पति-पत्नी दोनों के कामकाजी होने के चलते 3 साल के बच्चे की देखभाल मुश्किल हो रही थी। तीन दिन पहले नौकरानी काम छोड़कर चली गई।
इसके बाद मां अपने बच्चे को नहलाने के लिए गई। बच्चे के अंदरूनी हिस्सों पर चोट देखकर उसने सेक्टर-27 स्थित मैक्स अस्पताल में जांच कराई।
डराकर करती थी गलत हरकत
जांच के बाद डॉक्टर ने यौन शोषण की आशंका जाहिर की। इसके बाद जब मां ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि नौकरानी उसे मारती-पीटती थी और डराकर उसके साथ गलत हरकत करती थी।
पुलिस ने बच्चे को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां भी अंदरूनी अंगों पर चोटों की पुष्टि हुई है। इस पूरी घटना के बाद नौकरानी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया। माता-पिता से नौकरानी को गिफ्ट और कपड़ों का प्रलोभन दिलवाया गया और उसे घर बुलाया।
नौकरानी के पहुंचने पर पुलिस ने उसे 323, 377, पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी वीके यादव ने बताया कि नौकरानी ने पूछताछ में खुद बचाने के लिए 16 साल की उम्र बताई।
पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी से बात की तो एजेंसी ने उसका 18 वर्ष का प्रमाण पत्र दिखाया। इसके बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।