फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahesh Sharma file nomination from Gautam Buddha Nagar Lok Sabha seat

महेश शर्मा ने भरा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र

Fri, 22 Mar 2019 04:03 PM IST
शाहरुख खान भाषा,नोएडा
भाषा,नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Sharma file nomination from Gautam Buddha Nagar Lok Sabha seat
फाइल फोटो
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व डॉ शर्मा सेक्टर 15 स्थित अपने घर से निकल कर सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधि- विधान से पूजा अर्चना की और फिर जिला कलेक्टर गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ शर्मा ने राजग को दूसरी बार बहुमत मिलने का विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य किया गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है तथा हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं प्रदूषण, यातायात, कानून व्यवस्था को दूर करने का प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश में हुए सपा- बसपा गठबंधन के बाबत पूछे गए एक सवाल पर डॉक्टर शर्मा ने कहा ‘‘यह गठबंधन बेमेल है। 
 

भारत में प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटें चाहिए, जबकि यह गठबंधन मात्र 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।’’ राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भाजपा सरकार ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने का रास्ता साफ हो रहा है, तथा जल्द ही वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। 

पिछली बार मिले मतों की तुलना में इस बार दोगुना मतों से जीतने का भरोसा जताते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस वर्ष साढे़ पांच लाख मतदाता बढ़े हैं जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed