{"_id":"56dd7b564f1c1b41108b4579","slug":"mahashivratri-festival-celebrated-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Mar 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में जाकर भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मन्नत मांगी। शहर के मुख्य मार्गाें से कलश यात्रा भी निकाली गई।
नूंह के भूतेश्वर मंदिर, कैलाश मंदिर, राम मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर के अलावा प्राचीन शिव मंदिर नल्हड में भक्तों की भीड़ लगी रही। भूतेश्वर मंदिर नूंह से कलश यात्रा निकाली गई जो नगर परिक्रमा करते हुए बाबा नल्हडेश्वर मंदिर तक सुंदर झाकियों के साथ पहुंची।
विज्ञापन
ब्रज से आए कलाकारों ने जमकर रंग बिखेरा और माहौल को भक्तिमय कर दिया। शिव मंदिर नल्हड में भंडारे का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा भी शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बताया गया कि निराकार परमात्मा शिव हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर नल्हड मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह मलिक, संजय गुलाटी, बौबी, विष्णु, एडवोकेट दिनेश नागपाल, मयंक, मुकेश कुमार, सुरेंद्र माथुर, गोसी, पवन कालड़ा, अशोक कथूरिया, गोकुल व प्रेम नागपाल ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
तावडू़ में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्म कुमारी सेंटर द्वारा शांति यात्रा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जन-जन तक परमात्मा शिव का संदेश पहुंचाया गया। तावडू सेवा केंद्र की प्रभारी बीके निर्मला एवं महाबीर ने बताया कि दुखहर्ता एवं सुखकर्ता परमात्मा शिव अनंत गुणों व शक्तियों के सागर हैं।