Delhi Encounter: आधी रात में कई रांउड फायरिंग... नादिर शाह हत्याकांड का एक शूटर घायल; जखीरा बरामद
स्पेशल सेल के अनुसार, दुबई में छिपे दो बदमाशों ने नादिर को मारने के लिए लॉरेंस को सुपारी दी थी। इसके बाद लॉरेंस ने राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा हाशिम को जिम्मेदारी सौंपी। हाशिम ने यमुनापार के दो पुराने गैंगस्टर से भी मदद ली और तब वारदात की अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुई मुठभेड़ में नादिर शाह की हत्या में शामिल शूटर मधुर उर्फ अयान को स्पेशल सेल ने दबोच लिया। शनिवार रात न्यू नरेला बवाना रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान स्पेशल सेल की टीम और मधुर के बीच 11 रांउड फायरिंग हुई। इसमें बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी। मधुर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह का शूटर है। लॉरेंस ने गुजरात के साबरमती जेल से मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा को नादिर को मारने का निर्देश दिया था। मामले में फिलहाल स्पेशल सेल अन्य शूटरों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 08:56 बजे स्पेशल सेल की एक टीम ने लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह के शार्पशूटर मधुर उर्फ अयान निवासी बी-6/124, गली नंबर 5, कबीर नगर, पूर्वी दिल्ली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मधुर के दाहिने पैर के घुटने और बाएं पैर के टखने में गोली लगी है।
वही एसआई आदेश कुमार के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान मधुर द्वारा पांच राउंड और जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा छह राउंड फायरिंग की गई। बदमाश के पास से .32 एमएम की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, आठ कारतूस और एक लाल रंग की होंडा हॉर्नेट बाइक बरामद की गई है।
जाम में फंस गए थे दो बदमाश
12 सितंबर की रात एक बाइक और एक स्कूटी से चार बदमाश नादिर को मारने ग्रेटर कैलाश के लिए निकले थे, लेकिन बाइक सवार दो बदमाश जाम में फंस जाने के कारण नादिर के जिम पर नहीं पहुंच पाए। स्कूटी सवार मधुर और राजू पहले पहुंच गए थे। राजू स्कूटी पर ही बैठा रह गया। इसी दौरान जिम के बाहर किसी से बात कर रहे नादिर पर मधुर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। स्पेशल सेल ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सेल फरार राजू की तलाश कर रही है।