फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Madhu from pakistan got admission, will go school from today

पाकिस्तान से आई मधु का स्कूल में हुआ दाखिला, आज से जाएगी स्कूल

Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
  Madhu from pakistan got admission, will go school from today
मधु से म‌िेले मनीष स‌िसोद‌िया - फोटो : ट्व‌िटर से

पाकिस्तान से आई मधु का बुधवार को स्कूल में दाखिला हो गया। बृहस्पतिवार से वह स्कूल जाएगी। मधु के पिता अमीरचंद ने बताया कि बुधवार को भाटी माइंस स्थित सरकारी स्कूल में गए थे। 

विज्ञापन


वहां जरूरी औपचारिकताओं के बाद मधु को नौवीं में दाखिला मिल गया। हालांकि उनसे आठवीं कक्षा के दस्तावेज मांगे गए, जिसके एवज में उन्होंने पासपोर्ट की प्रति स्कूल को मुहैया करा दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि बृहस्पतिवार से उनकी बेटी स्कूल जाना शुरू कर देगी। 

सुषमा स्वराज से भी मिली थी मधु

  Madhu from pakistan got admission, will go school from today
मधु से म‌िली सुषमा स्वराज - फोटो : ट्व‌िटर से

सोमवार को उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने मधु से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उपमुख्यमंत्री ने उन्हें दाखिले का आश्वासन दिया था। 

दरअसल दस्तावेज के अभाव में उनका दाखिला नहीं हो पा रहा था। उल्लेखनीय है कि मधु ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दाखिला नहीं हो पाने की परेशानी को बताया था। 

मामले के सामने आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी मधु व उसके परिवार से मुलाकात कर दाखिला हो जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed