फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lung test will be done in GTB bronchoscopy started

Delhi: जीटीबी में होगी फेफड़ों की जांच, शुरू हुई ब्रोंकोस्कोपी, मरीजों को दूसरे अस्पताल नहीं किया जाएगा रेफर

Sun, 02 Apr 2023 03:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 03:50 AM IST
सार

यह परीक्षण कई श्वसन स्थितियों जैसे कैंसर, तपेदिक, हेमोप्टाइसिस आदि के निदान के लिए बहुत उपयोगी होगा। अभी तक इस सुविधा के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था।

विज्ञापन
Lung test will be done in GTB bronchoscopy started
जीटीबी अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में बनाए गए श्वसन चिकित्सा विभाग में ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा शुरू की गई है। यह परीक्षण कई श्वसन स्थितियों जैसे कैंसर, तपेदिक, हेमोप्टाइसिस आदि के निदान के लिए बहुत उपयोगी होगा। अभी तक इस सुविधा के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था।

विज्ञापन


गुरु तेग बहादुर अस्पताल और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज की चिकित्सा निदेशक डॉ. अस्मिता एम राठौर ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी फेफड़ों की जांच करने का एक आसान परीक्षण है। इस प्रक्रिया में एक छोटी ट्यूब नाक या मुंह से फेफड़ों में डाली जाती है। इसमें टिश्यू का एक छोटा टुकड़ा निकालकर उसकी प्रयोगशाला में जांच की जाती है। इससे मरीजों बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि श्वसन चिकित्सा का नया डिपार्टमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुरू किया गया। यहां जल्द ही एडवांस्ड पल्मोनरी फंक्शन टेस्टिंग, स्लीप स्टडी, एलर्जी टेस्टिंग सहित अन्य सेवाओं को भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 


विस्तार के बाद रेफरल की संख्या होगी कम
अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक व प्रवक्ता डॉ. रजत झाम्ब ने कहा कि सेवाओं में विस्तार होने के बाद अस्पताल से रेफरल की संख्या कम होगी। उन्होंने कहा कि जनशक्ति और बुनियादी ढांचे के मामले में विभाग का विस्तार भी प्रक्रिया में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से चल रहा काम 
अस्पताल में नई इमारत का काम भी तेजी से चल रहा है। इस विभाग में मरीजों की सुविधा के लिए अधिक बेड और अतिरिक्त सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed