{"_id":"6afb0f56782b1bcf8802b33c","slug":"lufthansa-airlines-to-pay-446-lakh-including-interest-for-providing-an-insufficient-refund-upon-ticket-cancellation-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-107493-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टिकट रद्द होने पर दिया कम रिफंड, लुफ्थांसा एयरलाइंस ब्याज समेत देगी 4.46 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टिकट रद्द होने पर दिया कम रिफंड, लुफ्थांसा एयरलाइंस ब्याज समेत देगी 4.46 लाख
विज्ञापन
दंपती ने कनाडा जाने के लिए बुक की थी टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हवाई जहाज का टिकट रद्द होने पर यात्री को लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइंस ने पूरी रकम वापस नहीं की। लिहाजा एयरलाइंस को अब 4.46 लाख रुपये नौ प्रतिशत की दर से शिकायतकर्ता को वापस करने होंगे। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने यह आदेश दिया है।
सेक्टर-66 स्थित एमार मारबेला निवासी विशाल गर्ग और उनकी पत्नी पायल गर्ग ने 3 जुलाई 2023 को कनाडा के लिए उन्होंने लुफ्थांसा एयरलाइंस की दो टिकट बुक की थीं। इसके लिए 4.46 लाख रुपये का भुगतान किया था। बाद में वे नहीं जा पाए तो उन्होंने हर टिकट पर 21,289 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर यात्रा की तारीख बदलवा ली।
फरवरी 2024 में जब दंपती ने टिकट रद्द कराने और रिफंड की जानकारी मांगी तो एयरलाइन के कस्टमर केयर और वेबसाइट से मिली जानकारी में विरोधाभास सामने आया। उनसे कहा गया कि उनकी टिकट के पूरे रुपये वापस नहीं किए जा सकते। इसके बाद एयरलाइन ने नियमों का हवाला देते हुए केवल 10,621 रुपये का रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि एयरलाइंस शिकायतकर्ताओं के दावों को खारिज करने के लिए कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। आयोग ने इसे सेवा में गंभीर कमी मानते हुए एयरलाइन को टिकट और री-शेड्यूलिंग शुल्क सहित कुल 4.67 लाख रुपये 3 जुलाई 2023 से भुगतान होने तक नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी होने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 22 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।