{"_id":"6afdc1a4a05297d36109ee16","slug":"lt-governor-relives-old-memories-at-st-stephens-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163854-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उपराज्यपाल ने सेंट स्टीफंस में पुरानी यादें ताजा कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उपराज्यपाल ने सेंट स्टीफंस में पुरानी यादें ताजा कीं
विज्ञापन
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कॉलेज पहुंच कर छात्रों के साथ भोजन कर किया संवाद
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज पहुंचकर पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षकों और वहां रह रहे विद्यार्थियों के साथ परिसर के पुराने भवनों और गलियारों में घूमना एक सुखद अनुभव रहा। कॉलेज की इमारतों और कमरों में आज भी पहले जैसी झलक देखने को मिली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को ये बातें अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहीं।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और संवाद के जरिए युवाओं से जाना कि वे किस तरह से चुनौतियों को अवसर में बदल रहे हैं। उन्होंने युवाओं के उत्साह और विचारों को विकसित भारत की ताकत बताया। उपराज्यपाल ने कहा कि युवाओं के विचार, सकारात्मक सोच और ऊर्जा देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ब्यूरो