फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lt. Governor administered e-oath to quit drugs

Delhi: नशा मुक्त भारत पखवाड़े का समापन, उपराज्यपाल ने नशा छोड़ने की दिलाई ई- शपथ, दिग्गजों ने की शिरकत

Tue, 27 Jun 2023 04:02 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 04:02 AM IST
सार

दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस के सभी कर्मचारियों ने भी डिजिटल माध्यम से शपथ ली। इस मौके पर उपराज्यपाल ने बताया कि उनके आदेशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल और कॉलेजों में दाखिले के समय इस ई-शपथ को अनिवार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lt. Governor administered e-oath to quit drugs
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिशा निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से 14 जून को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत पखवाड़े का सोमवार को समापन हो गया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों, दर्शकों व दिल्ली में कार्यरत तमाम सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल द्वारा नशा छोड़ने के लिए सामूहिक ई-शपथ दिलवाई। आम जनता को भी ऑनलाइन शपथ लेकर इस अभियान से जुड़ने की गुजारिश की गई।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस के सभी कर्मचारियों ने भी डिजिटल माध्यम से शपथ ली। इस मौके पर उपराज्यपाल ने बताया कि उनके आदेशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल और कॉलेजों में दाखिले के समय इस ई-शपथ को अनिवार्य किया जा रहा है। भारत सरकार के पोर्टल से करीब 32 लाख व्यक्ति पूरे भारतवर्ष में नशा के विरुद्ध ई शपथ ले चुके हैं। दिल्ली पुलिस के पखवाड़े के दौरान दो लाख से ज्यादा लोगों ने नशे को छोड़ने के लिए ई-शपथ ली।

विज्ञापन


4000 लोगों ने की शिरकत

समापन कार्यक्रम में करीब 4000 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें उपराज्यपाल के अलावा विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद हर्षवर्धन , मनोज तिवारी, रामबीर सिंह बिधूड़ी, प्रवेश साहब सिंह वर्मा , गौतम गंभीर , हंसराज हंस , पूर्व सांसद व बॉक्सिंग चैंपियन ऍमसी मेरीकॉम, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, एनसीबी व डीआरआई के डीजी, अतिरिक्त सचिव, राजस्व विभाग, एनडीएमसी के चेयरमैन , मुख्य सचिव दिल्ली, पुलिस आयुक्त दिल्ली संजय अरोड़ा के अलावा पुलिस के कर्मचारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


उपराज्यपाल ने रविवार सुबह जहांगीरपुर एरिया में इंसीनीरेट प्रक्रिया से करीब 2200 करोड़ कीमत की 15000 किलो अवैध ड्रग्स को नष्ट किया। भारत सरकार, वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) के नोटिफ़िकेशन व सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करों से बरामद अवैध ड्रग्स को नष्ट करने के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई गयी थीं। इन कमेटियों ने इस वर्ष साल 1986 से 2022 तक के मुकदमों में जब्त किए गए ड्रग्स को मुताबिक लिस्ट कोर्ट डिस्पोसल आदेश एवं एफएसएल रिपोर्ट का अवलोकन किया।


पखवाड़े के दौरान 939 तस्कर पकडे़-

दिल्ली पुलिस ने पखवाड़े के दौरान 773 एनडीपीएस मामलों में 939 नार्को-अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 38 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 15 किलोग्राम कोकीन, 1845 किलोग्राम गांजा, 233 किलोग्राम अफीम, 10.7 किलोग्राम चरस और 71.5 कि.ग्रा. डोडा पोस्त आदि बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस, दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर अथक प्रयास कर रही है।19 जून को ऑपरेशन कवच के तहत नार्को-अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed