{"_id":"58cc02bc4f1c1b285a32a6f9","slug":"lt-col-jagdish-prakash-allegedly-hangs-himself-at-dwarka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी जान, कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का था डर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी जान, कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का था डर!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
दिल्ली के द्वारका में एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही अब तक खुदखुशी की कोई वजह साफ हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीश प्रकाश अपने खिलाफ होने वाले कोर्ट मार्शल के परेशान थे।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के मुताबिक कर्नल के परिवार ने बताया कि वो लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। केरल के रहने वाले जगदीश के तनाव की वजह बताई जा रही है कि उन्होंने असम के सिलीगुड़ी में धन का गलत इस्तेमाल किया था, जिसके कारण उनके खिलाफ मामला चल रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नल जगदीश की लाश अपने घर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास ग्रील से लटका हुआ मिला था। इसके बाद जगदीश की पत्नी ने ही पुलिस को कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक भले ही मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है, लेकिन पहली नजर में देखकर लग रहा है कि उन्होंने आत्महत्या ही की है।
विज्ञापन