फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: Road show of two BJP candidates in East Delhi today

LS Elections : आज पूर्वी दिल्ली में भाजपा के दो प्रत्याशियों का रोड शो, आएंगे राजनाथ सिंह और धामी

Wed, 01 May 2024 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 02:23 AM IST
सार

बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के नामांकन के लिए बड़ी तैयारी की गई है। तिवारी के चुनावी रथ पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नामांकन केंद्र पहुंचेंगे, जबकि हर्ष मल्होत्रा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
LS Elections: Road show of two BJP candidates in East Delhi today
मनोज तिवारी

विस्तार

सभी राजनीतिक दल अपने-अपने नामांकन के दौरान रोड शो आयोजित कर रहे हैं। रथ पर सवार होकर नेता ढोल-नगाड़े के साथ नामांकन केंद्र पर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता भी काफी जोश में पार्टी का झंडा उठाकर सड़क पर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के नामांकन के लिए बड़ी तैयारी की गई है। तिवारी के चुनावी रथ पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नामांकन केंद्र पहुंचेंगे, जबकि हर्ष मल्होत्रा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


रोड शो के दौरान मतदाताओं से वोट डालने की अपील के साथ प्रत्याशी चुनावी वादा भी करेंगे। दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी 3 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ पुष्कर धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहेंगे। साकेत डीएम ऑफिस में नामांकन से पहले रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed