फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections Delhi: All parties put their strength into election campaign

LS Elections Delhi : चुनाव प्रचार में सभी दलों ने ताकत झोंकी, भाजपा के दावों को आप-कांग्रेस की चुनौती

Mon, 20 May 2024 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 02:07 AM IST
सार

रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में अरुण गोविल (रामायण के राम) का रोड शो हुआ तो पूर्वी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का प्रचार करने के लिए अमरावती से सांसद नवनीत राणा पहुंचीं। 

विज्ञापन
LS Elections Delhi: All parties put their strength into election campaign
भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के साथ नवनीत राणा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में इस सप्ताह मतदान है। चुनाव प्रचार का अंतिम दौर है। इस नाते सभी दलों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा दी है। स्थानीय नेताओं के अलावा प्रचार में बाहरी राज्यों के नेता-मंत्री-मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा खुद प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, केजरीवाल और स्टार प्रचारकों की जमात लगी है। रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में अरुण गोविल (रामायण के राम) का रोड शो हुआ तो पूर्वी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का प्रचार करने के लिए अमरावती से सांसद नवनीत राणा पहुंचीं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दक्षिणी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में छह नुक्कड़ सभाएं की। बदरपुर सब्जी मंडी से शुरू हुई नुक्कड़ सभा तुगलकाबाद, कालकाजी, संगम विहार, अंबेडकर नगर होते हुए छतरपुर में सम्पन्न हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली की महिलाओं का बस में मुफ्त सफर बंद करना चाहती है। भाजपा का बड़प्पन तो तब था, जब वे पूरे देश की महिलाओं का बस में सफर मुफ्त कर देते। इस दौरान आप के स्थानीय विधायक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदरपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह सीधे जेल से लोगों के बीच आए हैं। जेल में लोगों की बहुत याद आती थी। ऊपर वाले ने सुन ली और मुझे आपके बीच भेज दिया है। करोड़ों महिलाओं ने उनकी रिहाई के लिए पूजा-पाठ किया है। ये पूजा-पाठ का कमाल है कि आप लोगों के बीच में प्रचार करने के लिए आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आप छोटी सी पार्टी। दिल्ली और पंजाब में सरकार है। आप का कसूर ये है कि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया। बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। इलाज के लिए जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले, फ्री दवाइयों का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग यही सोचते हैं कि किसे पकड़कर जेल में डालें : केजरीवाल
केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बुरी तरह से आप के पीछे पड़ी है। एक-एक करके आप के नेताओं को जेल में डाल दिया है। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल में डाला है। अब कह रहे हैं कि आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत को भी जेल में डाल देंगे। भाजपा 24 घंटे दिन-रात बस यही सोचती है कि किसको जेल में डालें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह पिछले 7-8 दिन से पूरे देश में घूम रहे हैं। पंजाब, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, भिवंडी और मुंबई गए। यहां लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

गर्मी की वजह से वोट देने में आलस नहीं करना है : केजरीवाल
कालकाजी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनके पीए को जेल में डाल दिया है। चार जून के बाद पुलिस सुनेंगी। दिल्ली का एलजी आपका होगा। ऐसा एलजी लेकर आएंगे जो काम करेगा। इसलिए जमकर वोट दें। गर्मी की वजह से आलस नहीं करना है। वहीं, संगम विहार और छतरपुर में केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों की बिजली फ्री कर दी है। ये आपकी फ्री बिजली बंद करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

आप लोग मुझे प्यार करते हैं : केजरीवाल
बदरपुर, कालकाजी, संगम विहार, अंबेडकर नगर, छतरपुर में हुई नुक्कड़ सभा में केजरीवाल को देखने व सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। लोगों की भीड़ देखकर केजरीवाल खुद को नहीं रोक पाए और कहा कि इस मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी है। इसके बाद भी आप लोग अपने घर से निकल कर आए। आप लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। नुक्कड़ सभाओं में आप के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्थक भी शामिल हुए।

सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत तय : धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली रैली के बाद दिल्ली खुलकर चुनावी मोड में आ गई है। मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा फायर ब्रांड भाजपा नेता नवनीत राणा, गिरीराज सिंह, माधवी लता, के अन्नमलाई, शिवराज सिंह चौहान, अरुण गोविल समेत कई नेता भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो व जनसभा को संबोधित किया। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

चुनाव प्रचार का सुपर संडे भाजपा नेताओं ने मनाया। सुबह से शाम तक जनसभा, रोड शो और बैठक के नाम रहा। भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत के समर्थन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार की ऊर्जा लोगों में देखने को मिली है, उससे दिल्ली में सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। दिल्ली में एक घमंडिया गठबंधन है। जिसमें आम आदमी पार्टी है जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सीढ़ी बनाकर राजनीति में आई थी और आज उसने भ्रष्टाचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ दी है।


कृष्णानगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रही भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि दिल्ली में झूठ बोलने वाले से लड़ाई है इसलिए सच की ही जीत सौ प्रतिशत होगी। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के अन्नामलाई ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के मयूर विहार में तमिल प्रवासियों की सभा में कहा कि भाजपा जितनी मजबूत होगी उतना मजबूत सनातन धर्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed