फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover killed married girlfriend for talking to other boys In Delhi s Narela

पति नहीं प्रेमी से भी की बेवफाई: दिन जीवनसाथी तो रात आशिक संग बिताती, दूसरे लड़कों से भी टच में थी, ऐसे गई जान

Mon, 05 Jun 2023 09:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Jun 2023 09:59 AM IST
सार

आरोपी अविवाहित है और पुलिस पूछताछ में उसने दावा किया है कि उसके मृत महिला के साथ संबंध थे। दूसरे लड़कों से बातचीत करने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Lover killed married girlfriend for talking to other boys In Delhi s Narela
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के नरेला के स्वतंत्र नगर में शनिवार सुबह महिला की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अविवाहित है और पूछताछ में उसने दावा किया है कि उसके मृत महिला के साथ संबंध थे। दूसरे लड़कों से बातचीत करने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था और इस दौरान उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान स्वतंत्र नगर निवासी अनिल साहू उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को स्वतंत्र नगर नरेला में एक महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। मृत महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ स्वतंत्र नगर में रहती थी। महिला का पति नरेला स्थित एक फैक्टरी में रात्रि ड्यूटी करता है। सुबह फैक्टरी से आने के बाद उसने घर में पत्नी को मृत अवस्था में पाया। पास ही दोनों बच्चे रो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। महिला के पांच साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि रात में एक अंकल आए थे। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के फोन कॉल डिटेल को खंगाला। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। जिसमें इलाके में रहने वाले अनिल साहू उर्फ अर्जुन महिला के घर की तरफ आते दिखा।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के परिवार की जानकारी हासिल कर उसके घर पर दबिश दी। रविवार तड़के पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी शादीशुदा नहीं है। वह महिला से प्यार करता था। लेकिन पिछले कुछ दिन पहले उसे पता चला कि वह दूसरे लड़कों से बातचीत कर रही है। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed