फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lover killed his girlfriend's would-be husband In Faridabad

प्रेमिका के होने वाले पति का कत्ल: चार साल से अफेयर, युवती की कहीं ओर तय हुई शादी; प्रेमी ने मंगेतर की ली जान

Mon, 21 Apr 2025 11:02 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

फरीदाबाद में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के होने वाले पति को बुरी तरह पीटा। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
lover killed his girlfriend's would-be husband In Faridabad
हत्या

विस्तार

फरीदाबाद में मंगेतर के प्रेमी ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक गौरव की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। दो दिन पहले उस पर लोहे की रॉड व बेस बॉल के डंडों से जानलेवा हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है।

विज्ञापन


लड़की का चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा
वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान तिगांव निवासी सौरव और बागपत के गांव घिटोरा निवासी सोनू के तौर पर हुई। सोनू भी अब तिगांव में रहता है। आईएमटी गोल चक्कर के पास से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि जिस लड़की से गौरव की शादी होनी थी। उस लड़की के साथ आरोपी सौरव का पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन

सौरव उस युवती से शादी करना चाहता था
सौरव उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवालों ने उसका रिश्ता गौरव के साथ तय कर दिया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने पहले गौरव को शादी करने से मना किया था, लेकिन जब उसका रिश्ता पक्का हो गया। यह बात सहन उसे नहीं हुई और 17 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव सोतई के मोड़ पर गौरव की गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर रुकवाया और गौरव को पीटा। पुलिस टीम अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गांव सोतई के लोगों का कहना है कि आरोपी सौरव को उसके परिवार वालों ने घर से बेदखल किया हुआ है।

19 अप्रैल को होनी थी शादी
गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गौरव बीपीटीपी एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर था। गौरव का रिश्ता बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी की रहने वाली युवती नेहा से तय हुआ था। नेहा का परिवार मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। 15 अप्रैल को ही दोनों की सगाई हुई थी। 19 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। 17 अप्रैल को उनका बेटा गौरव अपनी कार से बल्लभगढ़ सामान लेने गया था। इसी दौरान गौरव को रुकवाकर जानलेवा हमला कर दिया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed