फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover beat girlfriend to death in Bulandshahr

जानलेवा इश्क: भारी पड़ी निकाह की जिद, जीशान ने पीट-पीटकर मार डाला, जीवित रहते कई बार बनाए थे संबंध

Thu, 17 Nov 2022 11:35 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 11:35 AM IST
सार

उजमा परवीन अपने प्रेमी जीशान की शादी रुकवाना चाहती थी। इसके लिए उसने गुलावठी थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। मंगलवार को घंटों थाने में फरियाद भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
Lover beat girlfriend to death in Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेमी से निकाह की जिद उजमा परवीन (25) को भारी पड़ गई। प्रेमी ने पहले बदनाम करने के लिए उसका वीडियो वायरल किया, मंगलवार देर शाम अपने परिवार के साथ मिलकर पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना गुलावठी के मोहल्ला बुद्धे खां की है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद से ही आरोपी प्रेमी जीशान और उसके परिवार के लोग फरार हैं।

विज्ञापन

बुद्धे खां मोहल्ला निवासी उजमा होली पार्क के निकट ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। इस दौरान उसका पड़ोस में रहने वाले जीशान से उसका प्रेम संबंध हो गया। उजमा उससे शादी करना चाहती थी। जीशान ने झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। धोखे से वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद नवंबर 2021 में उजमा ने जीशान पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। उजमा की तहरीर पर पुलिस ने 12 नवंबर 2021 को जीशान के विरुद्ध दुष्कर्म व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मई में जीशान जमानत पर छूट कर आया था। इसके कुछ दिन बाद ही उजमा ने जीशान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उजमा के भाई शादाब ने बताया कि मंगलवार की देर शाम जीशान अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आया। सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। सभी ने मिलकर उसे पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद भाग गए। उजमा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रात में उन्हें थाने से भगा दिया। अस्पताल में भी कहा गया कि यह पुलिस का मामला है, पहले रिपोर्ट दर्ज कराओ। पुलिस ने उजमा व परिजनों का मेडिकल भी नहीं कराया। उपचार न मिलने के कारण उजमा की मौत हो गई। उजमा के भाई शादाब ने गुलावठी थाने में जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ पीट पीटकर हत्या करने की तहरीर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी घर से फरार हैं।

विज्ञापन

प्रेमी की शादी रुकवाने को थाने में घंटों रुकी थी उजमा
उजमा परवीन अपने प्रेमी जीशान की शादी रुकवाना चाहती थी। इसके लिए उसने गुलावठी थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। मंगलवार को घंटों थाने में फरियाद भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि उजमा परवीन के प्रेमी ने एक अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी, मंगलवार को रीति रिवाज के अनुसार निकाह किया।

पुलिस पर गाली देने का आरोप
सूचना मिलने पर सीओ विकास पीएस चौहान मौके पर पहुंचे तो नगमा ने रोते हुए बताया कि उसकी बहन की पीट पीटकर हत्या की गई है। घटना के बाद हमने गुलावठी थाने से संपर्क किया तो पुलिस ने हमें गालियां दीं। हमें न्याय दिला सको तो पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाओ। अगर न्याय नहीं दिला सकते को शव को मत ले उठाओ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। मृतका के परिजनों ने जीशान और उसके परिजनों पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed