फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loudspeaker row Delhi BJP president says noise pollution in delhi reach its extreme we wrote CM Kejriwal yesterday

लाउडस्पीकर: आदेश गुप्ता बोले- दिल्ली में चरम पर पहुंचा ध्वनि प्रदूषण, कल हमने लिखी सीएम केजरीवाल को चिट्ठी

Tue, 03 May 2022 11:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 May 2022 11:34 AM IST
सार

आदेश गुप्ता ने आगे कहा, कल हमने दिल्ली में भी धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में भी है।

विज्ञापन
Loudspeaker row Delhi BJP president says noise pollution in delhi reach its extreme we wrote CM Kejriwal yesterday
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में राजनीतिक मुद्दा बन चुका लाउडस्पीकर विवाद अब दिल्ली भी पहुंच गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में ध्वनि प्रदूषण चरम पर पहुंच चुका है। 

विज्ञापन


गुप्ता ने आगे कहा, बहुत से राज्यों ने धार्मिक और सार्वजनिक जगहों से लाउस्पीकर हटाने का निर्णय लिया जिसका स्वागत भी हुआ है। छात्र और बीमारी से जूझ रहे लोग इसके चलते परेशानी का सामना करते हैं।
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने आगे कहा, कल हमने दिल्ली में भी धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में भी है। यहां तक की बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी कहा है कि लाउडस्पीकर किसी मजहब का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा सांसद ने एलजी, सीपी, एमसीडी कमिश्नर को लिखा पत्र

लाउडस्पीकर के शोर को लेकर भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें वर्मा ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर का शोर बढ़ता जा रहा है। इसके गलत इस्तेमाल से दिल्ली का सद्भाव भी बिगड़ रहा है।


प्रवेश वर्मा ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा है कि सद्भाव बिगाड़ने वालों के साथ दिल्ली सरकार खड़ी है। इसलिए उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में भी कार्यवाही अतिशीघ्र करने की जरूरत है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार, सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों या तो हटा दिए जाने चाहिए या आवाज इतनी कम रखी जाए, जिससे शांति भंग न हो। लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल के अंदर ही सुनाई दे। 


प्रवेश वर्मा के मुताबिक, आम तौर पर जनता और विशेष रूप से पढ़ाई करने वाले बच्चों, गम्भीर रूप से बीमार रोगियों आदि के आस-पास रहने वाले लोगों के नजदीक शोर नहीं होना चाहिए। जबकि यह देखा गया है कि दिल्ली में इस आदेश का ठीक से पालन नहीं हो रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आदेश को ठीक से लागू किया है। इसी तर्ज पर बाकी राज्यों को भी लागू करने की जरूरत है। वर्मा ने अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएं। ताकि लोगों को बिना परेशान हुए शांतिपूर्ण माहौल मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed