{"_id":"f2ec4abfe6eb62f89ce10224a0cda50a","slug":"lottery-system-will-determine-the-fate-of-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी से तय होगी हज यात्रियों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटरी से तय होगी हज यात्रियों की किस्मत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 25 Mar 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 10 सितंबर से शुरू हो रही हज यात्रा के लिए प्रदेश से जाने वाले लोगों की किस्मत लाटरी सिस्टम तय करेगा। लखनऊ में आगामी 24 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी, जिसमें 32 हजार यात्रियों की किस्मत तय होगी।
विज्ञापन
हर वर्ष ही देश से लाखों लोग हज यात्रा के लिए जाते हैं। इसमें प्रदेश से 32 हजार लोग शामिल होते हैं। इस वर्ष हज कमेटी के पास यात्रा के लिए 35 हजार लोगों का आवेदन आया है।
विज्ञापन
इनमें से 32 हजार लोगों के चयन के लिए हज कमेटी ने लाटरी निकालने का फैसला लिया है। हज अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि लाटरी के जरिए यात्रा पर जाने वाले लोगों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
हज कमेटी ने विवादों से बचने के लिए लाटरी आम आदमी से निकलवाने का फैसला लिया है। लाटरी वाले दिन आवेदक भी आएंगे। उन्हीं लोगों से लाटरी निकलवाई जाएगी।